हेलो दोस्तों क्या आपका भी bank account freeze हो गया है और आप इधर-उधर भाग रहे हैं आपको कोई भी रास्ता नहीं मिल पा रहा है और आप सोच रहे हैं कि अब यह bank account freeze तो हो गया लेकिन अब इसको unfreeze कैसे कराए आपने कई लोगों से भी बातचीत की होगी पर लेकिन इसका आपको कहीं से भी कोई भी समाधान नहीं मिला होगा पर आपने कभी सोचा है यह bank account freeze होते क्यों है तो चलिए जानते हैं यह bank account freeze होते किस वजह से और फ्रिज हो जाए तो अपने bank account को कैसे unfreeze करें तो चलिए शुरू करते हैं।
मैं Adv. Kuldeep Singh Gurjar, Law Solution India में आपका स्वागत करता हूं और आपको इस आर्टिकल में बताएंगे अगर bank account freeze हो जाए तो क्या करें चलिए शुरू करते हैं।
आपको पता है कि ज्यादातर bank account गलत ट्रांजैक्शन की वजह से या किसी व्यक्ति के साथ फ्रॉड हो जाता है तो वह पैसा हमारे account में आ जाता है जिस कारण हमारा bank account freeze हो जाता है।
फिर उसके बाद आप bank में आते हो और bank जाने के दौरान bank वाले भी आपसे यह बोल देते हैं कि हमारे पास इसकी कोई भी जानकारी नहीं है जिस कारण आप भी इधर-उधर भटकते रहते हो bank वाले भी बस आपको यही बोलेंगे कि आप अपने cyber cell में जाइए जब आप cyber cell में जाओगे तो cyber cell वाले भी आपसे यही बोलेंगे कि आप अपने bank में जाकर ही अपनी details की जानकारी ले वैसे तो आपको cyber cell की जानकारी bank से ही मिलती है लेकिन किसी दौरान अगर आपको जानकारी नहीं मिल पाती है तो आप 1930 पर भी कॉल लगाकर अपनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या आप हमसे कांटेक्ट करके भी अपनी details निकलवा सकते हैं।
जब आप अपने bank में जाओगे तो अपने bank account को unfreeze करने के लिए bank से cyber cell की details पता करनी होगी कि हमारा bank account से कौन सी cyber cell से फ्रिज हुआ है और इसमें क्या कंप्लेंट नंबर है और हमारे account में ऐसा कौन सा ट्रांजैक्शन आया है जिसके वजह से हमारा bank account freeze हुआ है यह सब जानकारी लेने के बाद आपको उस cyber cell में जाना होगा।
जिस cyber cell से आपकी कंप्लेंट आई है और आपको अपने इन्वेस्टिगेशन ऑफीसर से भी बात करनी होगी उनको बताना होगा कि आपके पास जो पैसा आया वह कहां से आया है और जो पैसा आया है वह पैसा आपको रिटर्न करना पड़ेगा जिससे कि वह आपके bank account को unfreeze करने में आपकी मदद करे जिससे कि cyber cell से आपको एनओसी मिल जाए।
बहुत से लोग तो यह भी सोचते हैं कि मैं अपना bank account अपने नजदीकी किसी भी cyber cell में जाकर उसको unfreeze करा लूंगा पर लेकिन ऐसा नहीं होता है क्योंकि आपकी जिस cyber cell से कंप्लेंट आएगा आपको वही जाकर उस cyber cell में अपने bank account को unfreeze करवाना होगा बिना जाए आपका bank account unfreeze नहीं होगा या किसी साइबर एडवोकेट के जरिए भी आप अपने bank account को unfreeze कर सकते हैं अगर आपका bank account किसी भी cyber cell फ्रिज हो गया है तो आप हमारे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल करके अपने bank account को unfreeze करा सकते हैं धन्यवाद।
Read More: Bank Account Freeze Rules


